UP Bhagya Laxmi Yojana: जानिए दस्तावेज, पात्रता, लाभ और आवेदन का प्रोसेस

up bhagya laxmi yojana online Apply

गरीब और निचले तबके के लोगो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार और राज्य की सरकारें समय समय पर योजनाएं चलाते रहे हैं। एक ऐसी ही योजना के तहत उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा गरीब लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक मदद के रूप में 2 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना का नाम bhagya Laxmi Yojana है। Up Bhagya Laxmi Yojana के तहत बेटी के जन्म लेते ही उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा 50000 रुपए बिटिया के खाते में जमा कर दिए जाते हैं।

Contents hide

अगर आप भी यूपी के रहवासी है और Bhagya Laxmi Yojana Uttar Pradesh के तहत इस योजना का लाभ लेना चाहते है और जानना चाहते है की Bhagya Laxmi Yojana Online Apply कैसे करें और इस योजना के लिए कौन कौन से दस्तावेज लगेंगे और किन लोगो को इस योजना का लाभ मिलेगा। सभी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़िए।

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्‍योंकि यूपी में बेटियों की शादी के लिए योगी सरकार 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसका मतलब है कि जब भी एक बेटी की पैदाइश होती है, तब सरकार उसके शादी तक की सारी जिम्मेदारी उठा लेती है। सरकार बतौर आरंभिक निवेशक, बिटिया के खाते में 50 हजार रुपये जमा कराती है।
हालांकि, Up Bhagya Laxmi Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को कुछ महत्वपूर्ण शर्तें और आवश्यक दस्तावेजों को पूरा करना होता है। सरकार का Bhagya Laxmi Yojana शुरू करने का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने और लिंग संतुलन को बनाए रखने का है।

लेख का विषयभाग्य लक्ष्मी योजना क्या है, इसके लाभ, लिए आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन की जानकारी।
योजना का नामभाग्य लक्ष्मी योजना
योजना का विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
लागू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
योजना का उद्देशप्रदेश में लिंगानुपात को संतुलित बनाएं रखना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के मूल निवासी
सहायता राशि51000 रूपये + 23000 रुपए + 5100 रुपए
वेबसाइटयहां क्लिक करें

Bhagya Laxmi Yojana 2023: पढ़ाई के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

Uttar Pradesh Bhagya Laxmi Yojana 2023 के तहत पढ़ाई के दौरान ही उत्तर प्रदेश सरकार 23000 रुपए बेटी के पढ़ाई के लिए खर्च करती हैं। बेटी के जन्म लेते ही उसके पालन पोषण के लिए सरकार द्वारा मां को 5100 रुपए का चेक दिया जाता हैं। इसके बाद कक्षा 6वीं में दाखिला लेते ही बिटिया को 3000 रुपए की आर्थिक मदद की जाती हैं।

इतना ही नहीं 8वीं कक्षा में जाते ही बिटिया के खाते में 8000 रुपए की राशि डाल दी जाती है ताकि पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो, फिर 10वीं कक्षा तक पहुंचते पहुंचते 7000 रुपए की ओर मदद सरकार द्वारा कर दी जाती है।

इसके बाद 12वीं कक्षा में आते ही 8000 रुपए उत्तर प्रदेश सरकार बिटिया को देने का काम करती है। इस तरह से कक्षा 6वीं से 12वीं के बीच बिटिया की पढ़ाई के लिए प्रदेश की सरकार Bhagya Laxmi Yojana की लाभार्थी बेटी को 23000 रुपए की आर्थिक मदद करती हैं।

UP Bhagya Laxmi Yojana 2023 Overview


यूपी में भाग्य लक्ष्मी योजना का उद्देश प्रदेश में भ्रूण हत्या को रोकना और लिंगानुपात के संतुलन को बनाएं रखना है। इसके लिए बेटी के जन्म से लेकर उसकी शादी तक का पूरा खर्च सरकार उठा रही हैं। बेटी के जन्म लेती है बोंड के रूप में यूपी सरकार 50000 रुपए बिटिया के खाते में डालती हैं।

21 साल की उम्र तक ये बोंड मिच्योर हो जाता है और 2 लाख का हो जाता है। ऐसे में गरीब परिवार पर बेटी के शादी का बोझ भी अब सरकार उठाएगी। हालांकि ये योजना खास तबके के लोगो के लिए हैं।

up bhagya laxmi yojana 2023 online Apply

Bhagya Laxmi Yojana के लाभ:


UP Bhagya Laxmi Yojana 2023 में बिटिया को क्या क्या लाभ मिलने वाले है, आइए संक्षेप में इसे जान लेते हैं।

  • ◻️ बिटिया के जन्म लेते ही उसके खाते में 51000 रुपए की राशि बोंड के रूप में जमा कर दी जाएगी।
  • ◻️ बेटी की उम्र 21 साल होते ही सहायता राशि के रूप में उसे 2 लाख रुपए मिलेंगे।
  • ◻️ बेटी की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा कार्तिक मदद मिलने पर लड़कियों के शिक्षा के स्तर में काफी बढ़ोतरी होगी।
  • ◻️ लड़कियों को बाल मजदूरी से छुटकारा मिलेगा।
  • ◻️आर्थिक रूप से असक्षम परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • ◻️ लड़के और लड़कियों के लिंगानुपात सामान्य हो जाएंगे।

bhagya Laxmi Yojana का लाभ लेने के लिए पात्रता:

अगर आप भाग्य लक्ष्मी योजना 2023 का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले इस योजना के लिए कुछ नियम व शर्तों को जान लेते हैं।

  • ◻️ ये योजना गरीबी रेखा या उससे नीचे आने वाले परिवार की बेटियों के लिए हैं।
  • ◻️ आवेदन करने वाली बेटी के माता पिता उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
  • ◻️ बेटी के जन्म के एक वर्ष के भीतर ही जन्म नामांकन किया जाना चाहिए।
  • ◻️ इस योजना का लाभ लेने के लिए बेटी के माता पिता को वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
  • ◻️ भाग्य लक्ष्मी योजना 2023 का लाभ लेने के लिए बेटी को शादी 18 साल से कम उम्र में नही होनी चाहिए।
  • ◻️ बेटी के परिजनों का शासकीय सेवा में होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
  • ◻️ एक परिवार में 2 या इससे ज्यादा लड़की पैदा होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

UP Bhagya Laxmi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज:


इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य हैं।

  • 💠 जाति प्रमाण पत्र
  • 💠 मोबाइल नंबर
  • 💠 आय प्रमाण पत्र
  • 💠 निवास का प्रमाण पत्र
  • 💠 बैंक अकाउंट की पासबुक
  • 💠 बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • 💠 पासपोर्ट साइज फोटो
  • 💠 माता-पिता का आधार कार्ड

ये भी पढ़ें :- How to Apply for CM Kanya Utthan Yojana 2023 online: जानिए आवेदन का पूरा प्रोसेस, पात्रता, दस्तावेज

UP Bhagya Laxmi Yojana Online Apply कैसे करें:

इस योजना के लिए अपना नाम पंजीयन करने के लिए आपको नीचे दिए गए निर्देशों का पालना करना होगा। जिसकी सहयता से आप बड़ी ही आसानी से इस योजना के लिए पंजीयन कर सकते हैं।

  • 🔲 इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • 🔲 यहां पर आपको होमपेज पर उत्तर प्रदेश भाग्य लक्ष्मी योजना के लिए एप्लीकेशन पर आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • 🔲 फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी जैसे- जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर इत्यादि
  • 🔲 इस फॉर्म को जमा करने के लिए अपनी नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग में जाना होगा।
  • 🔲 इस तरह से भाग्य लक्ष्मी योजना में बेटी का पंजीयन हो जायेगा।
up bhagya laxmi yojana online form apply

निष्कर्ष:- Bhagya Laxmi Yojana Uttar Pradesh

मित्रों हमने इस लेख के माध्यम से UP Bhagya Laxmi Yojana Online Apply के साथ इस योजना के लिए कौन पात्र है, इस योजना के क्या लाभ है, और इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज सहित सभी जानकारी प्रदान की है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा ये जानकारी अच्छी लगी होगी। आप इस लेख को अपने मित्रों एवं परिवार के सदस्यों के साथ भी सांझा कर सकते हैं।

UP Bhagya Laxmi Yojana FAQs:

भाग्य लक्ष्मी योजना क्या है?

भाग्य लक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना जिसमें बेटी के जन्म के बाद उसके खाते में 50000 रूपये की राशि बोंड के रूप में जमा कर दी जाती है, जब लड़की 21 साल की हो जाती है तब ये बोंड मिच्योर होकर 2 लाख का हो जाता है, इसके अलावा 6वीं और 12वीं कक्षा के लिए पढ़ाई में आर्थिक मदद के रूप में 23 हज़ार रुपए की राशि प्रदान की जाती हैं।

भाग्य लक्ष्मी योजना के लिए कौन पात्र है?

इस योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवार की बेटी को दिया जाता है। इस योजना इस उद्देश प्रदेश में लिंगानुपात को संतुलित करना हैं।

भाग्य लक्ष्मी योजना में कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 2 लाख रुपए की राशि मिलती है।

भाग्य लक्ष्मी योजना किसके लिए है?

भाग्य लक्ष्मी योजना उत्तरप्रदेश राज्य के लोगो के लिए है, इसके लाभार्थी को सरकार द्वारा 2 लाख की आर्थिक मदद की जाती हैं।

बेटी के जन्म के समय कितनी राशि मिलती है?

इस योजना में बेटी को जन्म के समय मां के खाते में उसके भरण पोषण के लिए 5100 रुपए की राशि डाली जाती हैं।

Leave a Comment

Don`t copy text!